रक्षाबंधन आज, इस साल बहनें कलाई पर बांधेगी मोदी राखी, चीनी राखी पूरी तरह बाजार से साफ…-Naugachia News

NEWS

मनीष कुमार, नवगछिया :  जी हां, राखी में भी प्रधानमंत्री मोदी का दखल हो गया है,क्योंकि इस बार राखी में भी हैं मोदी. मोदी राखी बाजारों में छाई हुई है, और यह साफ नज़र आ रहा है कि प्रधानमंत्री की लोकप्रियता का क्या आलम है.बाजार में इसके आते ही इसकी बिक्री शुरू हो गई और कुछ ही दिनों में ये बाजार से खत्म भी हो रही है.दुकानदारों की मानें तो काफी संख्या में ये बाजार में आई थी पर अब ये बाजारों में ज्यादा उपलब्ध नहीं हैं. बहनें अपने भाइयों के लिये मोदी राखी ले रही हैं क्योंकि जिस तरह मोदी जी देश की रक्षा करते हैं, वैसे ही उनका भाई भी उनकी रक्षा करे.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीँ नवगछिया स्टेशन रोड स्थित एक दुकानदार ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुछ दिन राजनीति में टिक गए तो अगले साल उनके नाम की भी राखी आएगी. इसके साथ ही अलग–अलग तरह की राखी भी दुकानों में आई है. जैसे लाइट राखी, इस राखी को कलाई पर बंधाते ही खुद से लाइट जल जाती है.इसमें एक बटन की सुविधा है जिससे लाइट बंद हो जाती है. रेशम धागा राखी, चमकने वाली राखी, मोती राखी और स्वास्तिक राखी तो बहनों की हमेशा से ही मनपसंद रही है.

वहीं बच्चों को मोटू–पतलू राखी, चश्मा राखी, कार्टून राखी, घड़ी राखी पसंद आ रही है. साथ ही रबर राखी स्कूल जाने वाले बच्चे ज्यादा पसंद कर रहे हैं क्योंकि राखी के अगले दिन इसे पेंसिल का लिखा हुआ मिटने में रबर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है.बाजार में इस साल शंख राखी भी बिक रही है. मोर पंख राखी की अलग खूबसूरती है.बड़ी साइज़ की होने के कारण दूर से ही सबका ध्यान खीच रही है यह राखी. वहीं सोने की तरह दिखने वाली ब्रेसलेट राखी और सिल्वर कोटेड राखी युवाओं को भा रही है. ये राखी के साथ इन्हें स्टाइलिश लुक भी देती है.राखी के लिए स्पेशल थाली सेट भी मिल रही है जिसमें रोली और नारियल भी पहले से सेट किया हुआ है. सभी राखियों की राशि उसके डिजाईन और आकार के अनुसार तय है.

 प्यार और रक्षासूत्र का त्यौहार: रक्षाबंधन
जहां साल में सावन का महिना शिव का माना जाता है, वहीं भाई-बहन के प्यार का त्योहार राखी भी इसी महीने में मनाया जाता है. यह श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाती है. इस त्यौहार में राखी या रक्षासूत्र का सबसे अधिक महत्त्व है. राखी कच्चे सूत जैसे सस्ती वस्तु से लेकर रंगीन कलावे, रेशमी धागे, तथा सोने या चाँदी जैसी मँहगी वस्तु तक की हो सकती है.वैसे तो यह पर्व भाई–बहन साथ मिलकर मनाते हैं पर जिन बहनों के भाई दूसरे शहरों में रहते हैं, वे कुरियर से राखी भेज रही हैं. ऑनलाइन कंपनियों की सेवा इसे और भी आसान कर रही है.जहाँ बहने अपने भाई को राखी के साथ रोली, चंदन, नारियल, ड्राई फ्रूट्स और मिठाइयाँ निश्चित राशि में भेज सकती हैं, वो भी ठीक रक्षाबंधन के दिन ही इसकी डिलीवरी हो जाएगी.
 
प्यारी बहना, तुम्हारे लिए हैं बेहतरीन राखी गिफ्ट, अब तो खुश हो जा
आप अपनी बहन से कितना ही प्यार क्यों न करें, पर वो प्यार तब तक पूरा नहीं होता, जब तक आपस में थोड़ी—बहुत तकरार न हो. साल भर लड़ने-झगड़ने के बाद रक्षाबंधन के दिन भाई और बहन दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाते हैं. भाई जहां सुंदर और बेहतरीन गिफ्ट्स देकर बहनों के प्रति अपने दुलार को जताते हैं. वहीं बहन भी इस दिन का बेसब्री से इंतजार करती हैं. क्योंकि वो जानती हैं कि आज का पूरा दिन उनका है. आप उसकी हर ख्वाहिश को मानेंगे और ढेर सारे तोहफों के साथ उन पर लाड़-प्यार लुटाएंगे. जो अपनी बहनों के लिए बेहतरीन गिफ्ट की तलाश में हैं.
ट्रेडिशनल और स्टाइलिश कुर्तों की है डिमांड
रक्षाबंधन के खास अवसर पर कुर्ते से बेहतरीन कोई गिफ्ट नहीं हो सकता. हर लड़की को रंग-बिरंगे कुर्ते पसंद होते हैं, जो ट्रेडिशनल के साथ स्टाइलिश लुक देते हैं. रक्षाबंधन को देखते हुए बाजार में भी कई तरह के आकर्षक कुर्तों की वैरायटी उपलब्ध है. बाजार में इन दिनों मल्टीकलर कुर्तों की मांग अधिक है. जिसे कॉलेज गर्ल्स से लेकर महिलाएं तक जमकर खरीद रही हैं.
फूडी है जो आपकी बहना, तो ऐसे खुश करना
क्या वह खाने से प्यार करती है? न कभी खाने को मना करती है, न ही खिलाने से मना करती है.कितनी बड़ी लड़ाई क्यों न हो गई हो, पर खाना देखते ही बस कुछ भुला देती है सारा ज़माना. अगर ऐसी, बिलकुल ऐसी है आपकी बहना, तो मेरे भाई रक्षाबंधन के अवसर पर बेहतरीन रेस्टोरेंट में लंच या डिनर से बेहतर तोहफा कुछ नहीं हो सकता.
बुक्स ऐसा तोहफा है, जो निभाए हमेशा साथ
हम सभी बचपन से सुनते आ रहे है कि किताबें इंसान की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं. पर फिर भी हम इनसे दूर भागते हैं. लेकिन अगर आपकी बहन को किताबें पढ़ने का शौक है, तो यह एक बेहतरीन गिफ्ट हो सकता है. क्योंकि यह एक ऐसा तोहफा है, जो जिंदगी भर साथ रहेगा. इसलिए इस रक्षाबंधन उन्हें उनकी पसंद के राइटर का बुक गिफ्ट कर खुश करें. हर उम्र, स्वभाव और शौक के लिए बाजार में अलग-अलग विषय पर किताबें उपलब्ध हैं.
ऑल टाइम फेवरेट चाॅकलेट्स है बढ़िया आप्शन
पहले त्योहारों पर मिठाइयां खाने और खिलाने का रिवाज था. पर बाजार ने सब बदल दिया है. अब त्योहारों पर हम मुंह मीठा चॉकलेट्स से करवाते हैं. कैडबरी, लोटस और नेशले जैसी कंपनियों के गिफ्ट हैंपर्स मार्केट में मिल रहे हैं. यह अभी ट्रेंड में काफी चल रहा है. क्योंकि हर लड़की को चॉकलेट्स खाना तो काफी पसंद होता है. मतलब कुछ समझ न आए, तो बहन को खुश करने के लिए कंपनियों द्वारा स्पेशन रक्षाबंधन हैंपर्स खरीद कर गिफ्ट कर सकते हैं. ये गिफ्ट हैंपर्स आपको नवगछिया के जाने माने महाराजजी की दुकान में मिल जाएगी