नवगछिया : कटिहार बरौनी रेलखंड के बीच नवगछिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर नवगछिया रेल जीआरपी द्वारा गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिंघ्या मकनपुर निवासी अशोक सहगल के 26 वर्षिय पुत्र साशि भूषण को 9 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नवगछिया रेल जीआरपी थाना प्रभारी भोला महतो ने बताया कि नवगछिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर रविवार की सुबह एक व्यक्ति द्वारा संदिग्ध तरिके से बैग ले जाया जा रहा था.

संदेह होने पर यात्री की जाँच की गयी. जिसमे पाया गया कि यात्री बैग में 9 बोतल विदेशी जिसमे 750 एमएल अफसर चॉइस की एक बोतल और ट्रिपल एक्स रम का आठ बोतल शराब ले कर जा रहा था. जिसे गिरफ्तार किया गया है. वहीँ उन्होंने बताया कि शराब ले जा रहे यात्री की पहचान सीआरपीएफ जवान साशि भूषण के रूप में किबगयी है.
