नवगछिया : सिगरेट का पैसा मांगा तो दुकानदार को पीटा.. थाने में केस दर्ज

NEWS

नारायणपुर  : बिहपुर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर में शाम 5.20 बजे एक दुकान पर चार युवक आए। युवकों ने दुकानदार से सिगरेट और कोल्डरिंग लिया। पैसा मांगने पर दुकानदार बाबुल कुमार झा की पहले पिटाई की, फिर काउंटर में रखे रुपए लूट लिए और में तोड़फोड़ की।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मारपीट के बाद बाबुल झा घर गया और घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद उसके पिता चंदन झा सहित परिजन युवकों से पूछने गए तो गाली-गलौज की।

साथ ही ईंट-पत्थर चलाने लगे। डर से परिजन अपने घर आ गए। इसके बाद शाम 6.30 बजे गांव ही आरोपी सोनल झा, प्रिंस झा, राजा झा, प्रशांत झा, प्रभाष झा अनिमेष झा, मोनू झा ने पिस्टल, लोहा का रड लाठी डंडे से मारपीट की। इस क्रम में ईंट भी चलाई, जिससे नीतीश कुमार और उसके पिता चंदन कुमार झा जख्मी हो गए। मामले को लेकर नीतीश कुमार ने सभी के खिलाफ बिहपुर थाने में केस दर्ज कराया है।