नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के मंदरौनी स्थित हाईवे पर नवगछिया से कटिहार की ओर जा रहे टैंकर और पूर्णिया की ओर से नवगछिया की ओर आ रही ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में टैंकर चालक पूर्णिया जिला के बरहारा कोठी निवासी थाना क्षेत्र के सरसी निवासी कुशेश्वर प्रसाद सिंह के 28 वर्षीय पुत्र प्रहलाद सिंह की मौत घटनास्थल पर ही हो गई.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दुर्घटना इतनी भयानक थी कि सव को दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से बाहर निकालने में पुलिसवालों के पसीने छूट रहे थे. थाना पुलिस द्वारा शव को बाहर निकालने के लिए गाड़ी को काटना पड़ा, जिसके बाद शव को गाड़ी से बाहर निकाल नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया गया.

रंगरा थाना प्रभारी ए के आजाद ने बताया कि घटना देर रात में की है. वहीं उन्होंने बताया कि घटना के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है. पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया. वहीं उन्होंने बताया कि मौके से ट्रक चालक और खलासी भागने में सफल रहा.
