तेज रफ़्तार से आ रहा ट्रैक्टर ने बच्चे को कुचल डाला, घटनास्थल पर मौत हो गई -Naugachia News

गोपालपुर

नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के मकनपुर बिहपुर 14 नंबर सड़क पर लक्ष्मीपुर मंडल टोला के पास मंगलवार को अनियंत्रित बैग से इस्माईलपुर की ओर से आ रही ट्रैक्टर ने पांचवी कक्षा के छात्र को गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईगांव निवासी स्वर्गीय गनौरी दास के 12 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार को कुचल दिया. जिससे घटनास्थल पर है अजीत की मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अजीत कुमार साइकिल से जा रहा था कि सामने से इस्माइलपुर की ओर से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

– अनियंत्रित ट्रैक्टर ने पांचवी कक्षा के छात्र को कुचला, मौत

– नवगछिया थाना क्षेत्र के मकनपुर बिहपुर 14 नंबर सड़क पर हुई दुर्घटना

– दुर्घटना के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को किया जप्त चालक फरार

– घर से साइकिल से खेत पर जा रहा था बालक

दुर्घटना के बाद साइकिल सहित बालक ट्रेक्टर के निचे आ गया और बालक के सर पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया. ट्रैक्टर का पहिया सर पर चढ़ जाने से बालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते हैं मौके पर पहुंची नवगछिया पुलिस ने बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. जहां शव का पोस्टमार्टम कराया गया. परिजनों ने बताया कि अजीत साइकिल से अपने खेत पर जा रहा था. अजीत स्व गनौरी दास के छह पुत्रों में सबसे छोटा पुत्र था.

वह गोसाईगांव के मध्य विद्यालय में पांचवी कक्षा का छात्र था. परिजनों ने बताया कि छह माह पूर्व अजीत के पिता गनौरी दास की मौत गंभीर बीमारी हो जाने के कारण हो गई थी. बालक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. बालक की मौत से मोहल्ले में मातम का माहौल छा गया था. वहीं नवगछिया थानाध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि दुर्घटना ग्रस्त ट्रेक्टर को जब्त कर लिया गया है. दुर्घटना के बाद ट्रेक्टर चालक भागने में सफल रहा. उन्होंने कहा कि दुर्घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.