नवगछिया के भाजपा खेमे में इन दिनों सुनील पांडेय की खूब चार्चा हो रही है. सोसल मीडिया पर अक्सर सुनील किसी विस्फोटक प्रकरण के जनक बन जाते हैं.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सवाल : नवगछिया से आपका क्या सम्बन्ध है ? आप कौन हैं ?

सुनील पांडेय : Sorry sir no comments…
हम कौन है लोग जानतें हैं कहां सें हैं ये हम नही बता सकतें हैं जहां तक रही सवाल क्या संबंध नवगछिया सें मेरा संबंध सिर्फ नवगछिया सें ही नही है मेरा संबंध पूरे भागलपुर संसदीय क्षेत्र हैं. समय आने एक दिन हम खुद सब खुलासा कर देंगें कि हम कहां से हैं, कहां रहतें है, क्या करतें हैं, लेकिन हम यही कहेगें मेरी पहचान किसी और सें नही मेरी पहचान तो मेरे दुश्मनों से बनगई हैं। पहलें भागलपुर सांसद क्षेत्र में मेरी पहचान बनाने में राहू थें. अब तो केतू भी आ गयें.
सवाल : कौन हैं आपके दुश्मन ?
सुनील पांडेय: हमनें अभी कहा न राहू और केतू.
सवाल : आप तो सोसल मीडिया पर बेबाक बोलते हैं फिर यहाँ गोल गोल जवाब दे रहें हैं. खुल कर बता दें हमारे पाठकों को कि आपका मिशन क्या है, कौन सी पार्टी से हैं और आपका नेता कौन हैं और किस दुश्मन की बात कर रहे हैं आप ?
सुनील पांडेय: हम गोल गोल जबाब नहीं दियें है बस आप समझकर नजर अंदाज करना चाहते हैं हम भाजपा का सपोर्टर इसमें को दो राय नहीं हैं। जो हैं दुश्मन मेरा पूरे भागलपुर -नवगछिया के लोग जानतें हैं. मेरा जो उदेश्य हैं भागलपुर में कमल खिलाना और गोपलपुर विधानसभा में कमल खिलाना और आशा नहीं मुझे पूर्ण विश्वास हैं इस बार केशरीया ही आयेगा।
सवाल : गोपालपुर से भाजपा प्रत्याशी रहे पूर्व सांसद अनिल यादव के लिए आप सोसल मीडिया पर अभियान चलाते हैं. अनिल जी से कैसे संपर्क में आये ?
सुनील पांडेय : सोशल मीडिया पर जो भी बोलतें हैं उस गतिविधियों पर मेरी नजर होती हैं उनकें कही बातों को हमनें नेटवर्क के द्वारा जानता के बीच रहतें हैं।
ताकि लोग ज्यादा ज्यादा लोग तक पहुंचे, पूर्व सांसद अनिल जी से मेरा संपर्क तो मेरे पिताजी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय द्वारा हुआ था, उनसें हम एक बार पटना भाजपा ऑफिस में मिलें हैं काफी देर हमारी उनसें बातचीत हुआ मुझे लगा कि विचारधारा सें जुड़े हुए व्यक्ति हैं और काफी अच्छा लगा पूर्व सासंद एक नेता साथ-साथ बहुत समाज सेवा उनकें अंदर में हैं, इसलिए हम उनकें हर गतिविधि को बारीकियों सें रीड करतें हैं और आगें बाढ़ने का कोशिश करतें हैं, ताकि पब्लिक उनके बारें जानें पूर्व सांसद क्या सोच रखतें है और पब्लिक को सहायता मिल सकें। एक लाईन में हम यही कहेगें घर और देश में बहुत फर्क होता हैं उसी तरह विपक्ष को मात देने लिए विपक्ष चाल उसी के प्लान को विफल करने लिए हर रणनीति आनी चाहिए और उस काम कर रहें है, Drafting मेरा टीम कर रही है सफल होगें। बिच बिच बिजी हो जातें office को लेकर और एक बात इस बार के चुनाव में खुलकर आयेगें।
सवाल : आप बेंगलुरु में रहते हैं और पेशे से इंजीनियर हैं. व्यस्त दिनचर्या में बेंगलुरु में रहते हुए भागलपुर की राजनीति में आप तह तक घुस जाते हैं और रह रह कर विरोधी खेमे में विस्फोट करते रहते हैं. यह हुनर कहां से आया ?
सुनील पांडेय: हम जहाँ पर काम करतें हैं. मैनजमेंट लेवल पर हैं हमारी जाँब का नेचर हैं. प्लान करना हैं जो भी products के कंपीटिटर हैं उनको मात देना उनकें खिलाफ सेम product को लंच करने का टाँरगेट बानतें हैं उसके बाद exute करतें हैं। भागलपुर की राजनीति गति को हमनें पढा समझा उसकें बाद भागलपुर के लोग अपनें तरीकों सें आकर्षित कर लिया, हम जो भी बोलतें थें उसका रिप्लाई मुझे मिलता गया Positive or Negative दोनों मिला जिसका हमें फैयदा होतें चला, उसका इस्तेमाल विरोधी के लिए करतें गयें वो हमारे जाल में फंसतें गयें, लोग यें समझनें लगें पूर्व सांसद के कहने पर टिप्पणी देता है सुनिल पांडेय, लेकिन हमनें इसका फैयदा उठा लिया.
सवाल : सुनने में आया है कि आप भाजपाइयों पर ही हमलावर हो जाते हैं जबकि विरोधी पार्टी पर आप कभी कभार ही हमलावर होते हैं. इसका क्या कारण है ?
सुनील पांडेय : हम हमेशा सच्चाई पर लड़तें – हमनें भाजपा पर हमाला करने मतलब अभी जो सरकार कर रही सैनिकों के साथ ठीक नहीं कर रही है आपना टिप्पणी देतें हैं,
लेकिन विपक्ष को लेकर विपक्ष हमारे टिप्पणी पर पलटवार करते हैं उनको बोलने मौका नहीं देतें हैं। हमनें किया कल ही किया राजनाथ सिंह पर था पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नें टिप्पणी दियें फिर उनको हम जबाब दियें हैं शर्मिंदा इस बात पर हैं विपक्ष तनामार रहीं हैं अपनें समय गुलदस्ता सें स्वागत करती थी.
सवाल : मेरा सवाल बिहपुर और गोपालपुर विधानसभा के स्तर का था. यहां के भाजपा नेताओं पर ही आप क्यों हमलावर हो जाते हैं ?
सुनील पांडेय: हम कभी हमाला भाजपा के नेताओं पर नहीं कियें हैं हा मेरा टिप्पणी पूर्व सांसद अनिल जी पर करतें हैं बिहपुर भाजपा के लोग गलत टिप्पणी करतें उसकें बाद हम जबाबी हमाला शुरू कर देतें हैं। दूसरी चीज यें कभी कभी इनडायरेकट तरीके से बोलतें हैं ताकि हम पता कर सकें भाजपा सपोर्टर हैं कैंडिडेट सपोर्टर हैं ताकि चुनाव के समय उस हिसाब से आपना प्लान को सकें.
सवाल : पिछले दिनों नवगछिया भाजपा के जिलाध्यक्ष को फोन पर धमकी देने का मामला सामने आया था. इस मामले में आपका नाम सामने आया था. पुरे प्रकरण को आप किस तरह देखते हैं ?
सुनील पांडेय : जिलाध्यक्ष जो मेरे उपर बेबुनियाद आरोप लगायें थें, उससे हम को जरुरी फैयदा हुआ ताकि आगें राजनिति के लिए, कम से कम से इतना जरूर फैयदा हुआ विरोधी कौन है बाहर का हैं घर का हैं, ये हमें पता चलगया.

