नारायणपुर – प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय गंगापुर दियारा के शिक्षक रामकुमार झा ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कपिलदेव राम से प्रधान शिक्षिका के खिलाफ आवेदन पर मंगलवार को जांच करने पहुँचे.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मौके पर आवेदन कर्ता शिक्षक विद्यालय से अनुपस्थित पाये गए वहीं उपस्थित ग्रामीण ने बताया कि शिक्षक विद्यालय कम आते है ओर आते भी हैं तो तुरंत भाग जाते है. शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि उपस्थित पंजी पर हस्ताक्षर नहीं करने देते हैं. शिक्षक का आरोप गलत साबित हुआ. मध्य विद्यालय बलहा व मध्य विधालय मुस्लिम टोला मधुरापुर का भी निरीक्षण किया गयि .जिसमें मध्यान भोजन व पठन पाठन की स्थिति संतोषजनक पाया गया मौके पर प्रधानाध्यापक अभिमन्यु गोस्वामी, शिक्षक रमेश कुमार, बीआरपी जयशंकर ठाकुर, सीआरसीसी अजीत कुमार, विनोद झा सहित अन्य मौजूद थे.
