बिहपुर| थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव में गुरुवार की अहले सुबह सांप के काटने से 19 वर्षीय युवक सोनू चौधरी की मौत हो गई। युवक के पिता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि बेटा घर में सोया था, चार बजे सुबह के करीब दाएं हाथ के केहुनी में साप काट कर चला गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जब हाथ में दर्द होने लगा तो बेटा जग कर देखा की हाथ में काटने का निशान दिख रहा था। उसके बाद मामले की जानकारी परिजन को दिया। परिजन अनहोनी की आशंका को देखते हुए रोने लगे।

इलाज के लिए पीएचसी ले गये, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। सूचना पर पीएचसी पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।
