नवगछिया : बिहपुर प्रखंड के बभनगामा पंचायत में रविवार को श्री मोहन नाट्य कला परिषद बभनगामा की बैठक आयोजित की गई. बैठक में नाट्य कला परिषद के स्टेज डायरेक्टर सह रंगकर्मी स्वर्गीय सत्येंद्र ठाकुर एवं निर्देशक स्वर्गीय गणेश प्रसाद सिंह को कलाकरों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया तो दूसरी तरफ इस वर्ष दुर्गा पूजा में तीन दिवसीय नाट्योत्सव का सफल आयोजन करने पर दुर्गा मंदिर बभनगामा पूजा समिति के अध्यक्ष सरपंच श्रवण कुमार गुप्ता व सभी कलाकारों और कमेटी के सदस्यों को बधाई दी गयी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस अवसर पर मोहन नाट्य कला परिषद के नई कमेटी का भी गठन किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष कुंदन सिंह, सचिव उज्जवल चौधरी, कोषाध्यक्ष निरंजन साह, निर्देशक जितेंद्र ठाकुर, सह निर्देशक कृष्णा जी, मंच निर्देशक अनिल सिंह, संगीत निर्देशक ओमप्रकाश नारायण सिंह छाया, प्रबंधक राजेश कुमार राजू, रूप सज्जा निर्देशक डॉ गणेश प्रसाद राय, लाइटिंग निर्देश अमित पाल एवं साउंड निर्देशक अवधेश सिंह को बनाया गया. बैठक मे मोहन नाट्य कला परिषद के सभी रंगकर्मी मौजूद थे.

