नवगछिया : सीबीएसई परीक्षा में नवगछिया बालभारती के छात्र सौरभ कुमार 97 प्रतिशत एव सृष्टि चिरानिया ने 96.4 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय सहित जिला टॉपर रही है. उन्होंने बेहतर अंक लाकर अपने माता पिता विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया है. शिवम कुमार मवंड़िया को 96.2 प्रतिशत अंक आया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसके अलावा विद्यालय के छात्र माधव कुमार को 95.2 प्रतिशत, नेहा कुमारी को 94.6 प्रतिशत, मानवी कुमारी को 94.2 प्रतिशत, यश बुवना 93.8, जय केडिया को 93, खुशी गर्ग व स्नेहिल राजीव को 92.8, पल्लवी कुमारी को 92.2, प्रणव आयुष को 92, नेहा कुमारी को 91.6, रिया जायसवाल को 91, स्नेहिल को 90.8, गोल्डल को 90.2 सुशांत चौधरी को 90 प्रतिशत अंकित लाकर अपनी सफलता को दर्शाया है.

छात्रों की सफलता को देखकर विद्यालय के प्राचार्य राजीव प्रसाद व मुरारीलाल पंसारी ने बच्चों को बधाई दी है. प्रशासक डीपी सिंह एवं पंकज चौधरी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है.

विद्यालय प्रबंधन समिति के न्यासी सह अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ, उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, सचिव जगदीश प्रसाद मवंड़िया ने विद्यालय के बच्चें, शिक्षक एवं अभिभावकों को बधाई दी है.

