नवगछिया पुलिस जिले के राजेश दबोचा गया, भाड़ी मात्रा मे हथियार बरामद -Naugachia News

सूचना/खबरे

एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से अकबरनगर थाना क्षेत्र के बलवा दियारा में हत्याकांड के अभियुक्त राजेश ठाकुर को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। वह नवगछिया पुलिस जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र के दुधैला, बैकठपुर का रहने वाला है। एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिहपुर और अकबरनगर में हत्याकांड का रहा है अभियुक्त

एसएसपी ने बताया कि राजेश ठाकुर अकबरनगर और बिहपुर थाने में दर्ज हत्याकांड का अभियुक्त रहा है। पटना एसटीएफ को सूचना मिली थी कि कुख्यात राजेश अकबरनगर दियारा में हथियार के साथ मौजूद है। छापेमारी में राजेश ठाकुर पकड़ा गया। उसके पास से एक बंदूक, एक मास्केट, देसी पिस्तौल, .333 बोर का 35 और 12 बोर का नौ गोली बरामद किया गया।

एसटीएफ की टीम को अकबरनगर थानाध्यक्ष, एक जेएसआई और एक एएसआई के अलावा अन्य जवानों ने मदद की। पकड़े जाने के बाद राजेश ठाकुर का कहना था कि उसने अपनी सुरक्षा के लिए हथियार रखा था। बिहपुर में किसान रामाधीन मंडल हत्याकांड का वह अभियुक्त रहा है। उस मामले में वह जमानत पर बाहर है।