नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड के धरहरा गांव में सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने स्थानीय क्षेत्र विकास योजना से लखन लाल सिंह के घर से सत्तन शर्मा के घर होते हुए पी सी सी पथ के नियमन का शिलान्यास किया. इस पथ की लागत लगभग 10 लाख रुपया है. बुधवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान नवगछिया नगर पंचायत के वार्ड सं.2 श्रीपुर मे जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित किया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहां के ग्रामीणों द्वारा प्रमुख तीन मांगे सांसद महोदय के समक्ष रखी गई. जिनमें शिव मंदिर मुख्य सड़क से सिमरा गांव तक जाने वाली सड़क, मध्य विद्यालय श्रीपुर में शिक्षकों की कमी और भवन का निर्माण, बाबा विशुराउत पल के पहुंच पथ से श्रीपुर गांव तक सड़क का निर्माण कराने की मांग की.

सांसद श्री मंडल ने अपने संबोधन में सभी समस्यओं को प्राथमिकता के आधार पर एक एक करके समाधान करने का आश्वासन दिया. इस मौके पर राजद के जिला अध्यक्ष डॉ तिरुपतिनाथ यादव, अतिपिछड़ा जिला अध्यक्ष संजय मंडल, नावगछिया अनुमंडल के सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव, राजद नेता शैलेश यादव, नंदू यादव, जितेंद्र सिंह, नागेश्वर सिंह, पुलकित सिंह, सुरेश भगत आदि मौजूद थे.
