नवगछिया में आरटीपीएस काउंटर पर महिलाओं ने किया हंगामा

Crime Reoprts

आरटीपीएस कार्मी  पर पैसे लेकर आवेदन जमा करने का लगाया आरोप
कार्यपालक दंडाधिकारी ने महिलाओं को कराया शांत, जमा हुआ आवेदन
03 naug rtps conter men hamgama

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया :  नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में राशन कार्ड के आवेदन को जमा करने के लिए आए नारायणपुर प्रखंड की महिलाओं ने आवेदन जमा नहीं  होने पर जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने इस दौरान आरटीपीएस कर्मी पर पैसा लेकर आवेदन जमा करने एवं धक्का मुक्की करने का आरोप लगा रही थी। महिलाओं  द्वारा हंगामा किये जाने पर नवगछिया अनुमंडल के कार्यपालक दंडाधिकारी मृदुला कुमार गुप्ता पहूंची जहां उन्होंने आक्रोशित महिलाओं को समाझा बुझा कर शांत कराया। मौके पर उन्होंने आवेदन जमा करने आई महिलाओं का आवेदन जाम करवाया। वहीं उन्होंने महिलाओं को आवेदन की रीसिविंग 25 मार्च के लेने के लिए अनुमंडल आरटीपीएस आने की बात कहीं। आवेदन जमा करने आई नारायणपुर बाजार की महिला गायत्री देवी, सपना देवी, तारा देवी, शांति देवी, रौशन खातून, रसिदा खातून, गौरी देवी, जूली देवी आदि ने कहा कि सुबह चार बजे ही हम लोग ट्रेन पकर कर नवगछिया अनुमंडल कार्यालय आवेदन को जमा करने के लिए आए है। पूरे दिन लाईन भूखे प्यासे रहने के बाद भी हम लोगों का आवेदन जमा नहीं हो पा रहा है। इसके पूर्व भी हम लोग एक दिन अनुमंडल से घूम कर बिना आवेदन जमा किये लौट चुके है। सप्ताह में एक दिन ही हमलोंगो का आवेदन जमा लिया जाता है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि आरटीपीएस कांउटर पर तैनात कर्मी बीचौलियों से ताल मेल पैसे लेकर आवेदन का जमा कर लेते है और हम लोगों के साथ धक्का मुक्की भी करवाया जाता है। वहीं मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने कहा कि अनुमंडल प्रशासन को राशन कूपन को लेकर प्रत्येक प्रखंड में आवेदन लेने की व्यवस्था करें ताकि लोगों को आवेदन जमा करने में सुविधा हो सके।