लूट, छिनतई व चोरी सहित कई मामलों में वांटेड शातिर 20 वर्षीय लालू झा शनिवार की देर शाम पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गुप्त सूचना के आधार पर बिहपुर व झंडापुर पुलिस ने संयुक्त रूप से लत्तीपुर चौक पर नाकेबंदी कर दबोच लिया। जो किसी घटना को अंजाम देने के फिराक मंडरा रहा था। उक्त थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव का रहने वाला है, जो बिहपुर थाने में तीन व झंडापुर ओपी के तीन यानी कुल 6 मामले का वांटेड था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसके ऊपर चोरी, लूट, छिनतई समेत अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें यह फरार चल रहा था। इसके अलावे नवगछिया समेत अन्य जिले के कई थानों में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस को इसकी लंबे समय से तलाश थी, शनिवार को पुलिस के बिछाए गए जाल में फंस गया। बिहपुर पुलिस ने इस कार्रवाई उसके पास से एक मोबाइल बरामद किया है, जो चोरी का था।


बिहपुर थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शातिर को पूछताछ के बाद कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसके ऊपर पूर्व से रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत अन्य कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कई मामलों में यह फिलहाल बेल पर जेल से बाहर आया था। जेल से आने के बाद यह पुर घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ कई मामलों में अपना जुर्म कबूल किया है। झंडापुर ओपी प्रभारी पंकज कुमार बताया कि 30 जून की रात ओपी क्षेत्र के औलियाबाद निवासी रेणू देवी के घर से 70 हजार नगद व सोने व चांदी के जेवरात की चोरी की घटना को इसी ने अंजाम दिया था।
आरोपी लालू।
