नारायणपुर । प्रखंड के पहाड़पुर ढाला पर बुधवार की देर रात भवानीपुर पुलिस ने गश्ती दौरान तीन बाइक सवार युवक को कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि शराब की खेप डिलीवर होने की सूचना पर पुलिस की टीम पहाड़पुर गांव गई। ढाला पर एक बाईक पर तीन सवार युवक डेसम कुमार, नीतीश कुमार, पिता सुबोध शर्मा और एक नाबालिग को रोका।
जांच में एक देसी कट्टा लोडेड व एक कारतूस बरामद किया। बाइक का भी कोई कागजात नहीं मिला। तीनों के विरूद्ध थानाध्यक्ष के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। गुरुवार को न्यायिक हिरासत में नवगछिया जेल भेज गया।

