नवगछिया : रंगरा प्रखंड के तिनटंगा दिया दक्षिण ज्ञानी दास टोला की ओर आरंभ हुए गंगा कटाव के मददे नजर बाढ़ पूर्व कटाव निरोधी कार्य करने की दिशा में पहल करने को लेकर अखिल भारतीय गंगोत्री महासभा के अध्यक्ष प्रो राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल को आवेदन दिया है. उन्होंने आवेदन में बताया कि कि तिनटंगा दियारा दक्षिण पंचसायत में ज्ञानी दास टोला, झल्लूदास टोला, कुतरू मंडल टोला, नवटोलिया एवं समिरिया टोला गांव है। इन गांव में लगभग 25 हजार की आबादी निवास करती है. उन्होंने अभियंताओं ने मिलकर बाढ़ पूर्व स्थल की जांच कर बचाव की दिशा में पहल कराने की मांग की है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
