बिहार के भागलपुर जिले में रंगरा ओपी के भवानीपुर शिवमंदिर के पास शुक्रवार के देर रात दो बजे अज्ञात ट्रक के ठोकर से लालगंज पुर्णिया निवासी रामकुमार 26 पिता स्वर्गीय कुलदीप साह की मौत हो गयी। घटना में मृतक की गर्भवती पत्नी भी घायल हो गयी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्थानीय लोगो ने महिला को रंगरा पीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मयगांज अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन मकंदपुर चौक पर एम्बुलेंसके ही उसे पुत्र हुआ।महिला को मयगांज रेफर किया गया।

