नवगछिया, निज संवाददाता। बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित नारायण यादव के कटिहार यात्रा के दौरान नवगछिया के मकन्दपुर स्थिति राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय पर शनिवार को कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। महागठबंधन के सभी घटक दलों के कार्यकर्ताओं ने मंत्री को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने लोकस्वास्थ्य अभियंत्रण अभियंता को चेतावनी दी कि नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत आने वाले सभी जगहों पर शुद्ध पेयजलापूर्ति यथाशीघ्र करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत इस क्षेत्र के पानी को शुद्ध करने के लिए एक चलंत लैब की भी व्यवस्था की गई है जो हर जगह जाकर वहां के पानी का परीक्षण करेगी।
उन्होंने नल-जल योजना के बारे में भी विभाग के पदाधिकारियों से सवाल पूछते हुए कहा कि जब पैसे की निकासी हो चुकी है फिर भी इस क्षेत्र में नल जल योजना पूरी तरह से कार्य क्यों नहीं कर रहा है। मीडिया द्वारा नवगछिया को पूर्ण जिला बनाने के संबंध में उन्होंने कहा कि नवगछिया को पूर्ण जिला बनाने के लिए हम लोग तत्पर हैं। कार्यक्रम में नवगछिया के वरिष्ठ अधिवक्ता जयप्रकाश यादव, राजकिशोर यादव, अशोक कुमार, तनवीर अहमद, हिमांशु यादव, अधिवक्ता नंदलाल यादव, गौरी शंकर यादव, रणवीर कुमार, प्रवक्ता शुभम कुमार आदि मौजूद रहे।

