नवगछिया : भगालपुर जिला के कमिश्नर राजेश कुमार ने शुक्रवार को नवगछिया अनुमंडल कार्यालय, प्रखंड मुख्यालय लोक शिकायत कार्यालय का निरीक्षण किया. निरिक्षण के दौरान लोक शिकायत निवारण कार्यालय का केश स्टडी किया. जिसके बाद लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विपीन कुमार राय द्वारा चार केश रिकॉर्ड को अलग अलग संघारन कर एक माह के अंदर जिला में जमा करने का निर्देश दिया गया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं भूमि उप समाहर्ता कार्यालय के लगान वसूली, सैरात, अभियान बसेरा के फाइलों को देखा गया इसके बाद नवगछिया डीसीएलआर सुरेंद्र अलवेला को हरेक सप्ताह राजश्व स्तर की बैठक कर उसकी रिपोर्ट जिला में भेजने को कहा गया. इसके अलावा नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी से आपूर्ति, विधिववस्था, बाढ़, बाढ़ राहत से जुड़ी हुई जानकारी ली और अनुमंडल स्तर पर की गयी बैठक का रजिस्टर देखकर संतुष्ट हुए एवम काम की तारीफ किये. वहीं अनुमंडल कार्यालय स्थित आरटीपीएस का रिपोर्ट मंगवाकर देखा गया.

अनुमंडल की जाँच के बाद कमिश्नर रंगरा प्रखंड मुख्यालय पहुचे जहाँ उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी से पूछा की इंद्रा आवास सहायक द्वारा प्रतिदिन कितने घरों की जाँच की जाती है.
इसके अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी सरकारी योजना में अभिकर्ता सरकारी आदमी को ही रखा जाय. वहीं अंचल कार्यालय में मोर्टेसन, केबाला की जाँच की गयी और नाव के बारे में जानकारी ली गयी. वहीं अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी को पंजी, शैरा, लगान वसूली का संधारण करने का निर्देश दिया गया.
