नवगछिया शहर में पेयजल आपूर्ति गुम , डब्बा बंद पानी वालो की बल्ले बल्ले -Naugachia News

NEWS
नवगछिया  : एक तरफ  सरकार घर घर नल जल पहुचने के लिए सात निश्चय योजना चला रही है. दूसरी तरफ नवगछिया नगर पंचायत के लोगों को पिछले एक माह से पेयजल की आपूर्ति नही हो पा रही है. नगर पंचायत एवं पीएचईडी विभाग के द्वारा एक दूसरे पर आपूर्ति की जिम्मेदारी मढते हुए अपना पल्ला झाड़ने में लगे है.  पेयजल आपूर्ति की जिम्मेदारी कोई लेने को तैयार नहीं है ऐसे में शहर के लोगों पिछले एक माह से सप्लाई पानी से वंचित है. पेयजल की आपूर्ति नही होने के कारण लोगों को घोर परेशनियों का सामना करना पर रहा है. एसे में सरकार द्वारा पेयजल आपूर्ति की महत्वाकांक्षी योजना नवगछिया में पूरी तरह विफल साबित हो रही है.
पाईप लाईन के जर्जर होने से बाधित है आपूर्ति
नवगछिया शहरी क्षेत्र में पीएचईडी विभाग द्वारा बिछाये पाईप लाईन के माध्यम से लोगों के घरों में जल आपूर्ति की जा रही थी.विभाग का मारवाड़ी विवाह भवन के पास जल मीनार, नवगछिया प्रखंड मुख्यालय एवं नगर पंचायत कार्यालय के पास स्थपित मोटर से पेयजल की आपूर्ति की जाती रही है. पाईप लाइन कई स्थानों पर जर्जर होने के कारण आपूर्ति ठप है. जर्जर पाईप लाईन की मरम्मती की दिशा में न तो पीएचईडी पहल कर रही है न ही नगर पंचायत ध्यान दे रहा है. जल आपूर्ति को लेकर शहर के लोग नगर पंचायत एवं पीएचईडी विभाग के पदाधिकारियों के पास मरम्मती कराने की फरियाद करते थक गए हैं.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कहते है शहर वासी 
नवगछिया शहर के अजीत पांडेय, अशोक केडिया, अशोक सिंह, पूर्व पार्षद मो इकराम सोनी आदि कहते है कि मरम्मती करने कहने पर पीएचईडी विभाग के अधिकारी आपूर्ति की जिम्मेदारी नगर पंचायत की होने की बात कहते है. जबकि नगर पंचायत के अधिकारी पीएचईडी के द्वारा मरम्मती कराये जाने की बात कहते हैं. इस टाल मटोल में पेयजल आपूर्ति ठप है जिस कारण हम लोगों को घोर परेशनियों का सामना करना पर रहा है.
कहते हैं अधिकारी
पीएचईडी विभाग के एसडीओ कहते हैं कि पेयजल की व्यवस्था नगर पंचायत को सुपूर्द करने का निर्देश है. जिसको लेकर सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. पेयजल आपूर्ति एवं मरम्मती नगर पंचायत को कराना है, लेकिन नगर पंचायत जम्मेदारी नहीं ले रहा है. जिस कारण मरम्मती का कार्य बाधित है.
इधर नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी रामविलाश दास ने कहा कि पीएचईडी विभाग के द्वारा हैंडओवर करने के  संबंध मे उपयुक्त दस्तावेज उपलब्ध नही कराये जाने के कारण प्रभार नही लिया गया है. पीएचईडी से उपयुक्त दस्तावेज एवं पानी की शुद्धता का सर्टिफिकेट व पाईप लाईन की स्थिति की रिपोर्ट मांगी गई है. वर्तमान में पीएचईडी विभाग को मरम्मती कर कर जल आपूर्ति करनी है.
 कहती है नगर अध्यक्ष
नगर अध्यक्षा प्रीती देवी ने कहा कि पीएचईडी से हैंडओवर की प्रक्रिया चल रही है. पूरे नगर क्षेत्र में पाईप लाईन की स्थिति जर्जर है. पीएचईडी जर्जर पाईप लाईन हैंडओवर करने का दबाव बना रही. इस में तत्काल पेयजल आपूर्ति का प्रभार लेने पर पाईप लाइन की मरम्मती में लाखों का खर्च है. किस माद से मरम्मती होगी इसका मार्ग दर्शन नहीं दिया गया है. प्रधान सचिव से इस संबंध में मार्ग दर्शन मांगा गया है. जबतक हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी नही होती पीएचईडी विभाग को पाईप लाईन की मरम्मती कर पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करना चाहिए.