दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर से दो घायल-Naugachia News

गोपालपुर

गोपालपुर : गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गाँव में तिनटंगा करारी -नवगछिया पीडब्लूडी मुख्य सड़क पर सैदपुर निवासी गोपाल कुँवर के पुत्र गोलू कुमार व फकरतकिया बाबू टोला कमलाकुंड निवासी अशोक यादव के पुत्र चंदन कुमार के बाइक के आमने सामने टक्कर होने के कारण दोनों युवक घायल हो गये.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घायल युवकों को आसपास के ग्रामीणों ने पीएचसी गोपालपुर पहुँचाया. डा सुधांशु कुमार ने दोनों का इलाज किया. गोपालपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना की जाँच के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.