नवगछिया : खनन नियमों के विरोध में राजद का बिहार बंद कुल मिला कर नवगछिया शहर में असरदार रहा. दिन भर नवगछिया बाजार की दुकानें बंद रहीं, तो राजद कार्यकर्ताओं ने मकंदपुर चौक पर एक घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग को बाधित कर दिया. दिन भर नवगछिया सहित आस पास के इलाकों में राजद कार्यकर्ताओं का एक मोटरसाइकिल सवारों का जत्था भी घूमता रहा. मोटरसाइकिल सवार सरकार विरोधी नारे लगा कर लोगों से बाजार बंद रखने की अपील कर रहे थे. दूसरा जत्था विभिन्न स्थलों पर घूम घूम कर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर रहा था. इसी जत्थे में शामिल कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग को भी जाम कर दिया. जाम के दौड़ान कुछ ऑटो चालकों के गुस्से का सामना भी राजद कार्यकर्ताओं को करना पड़ा.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नवगछिया बाजार के कुछ व्यवसायियों ने स्वतः स्फूर्त तरीके से अपनी दुकानों को बंद रखा तो इसके बाद बचे दुकानदारों ने राजद कार्यकर्ताओं के बाजार पहुंचने के बाद अपनी दुकानों को बंद कर दिया. सुबह नो बजे राजद नेता शैलेश यादव, मुखिया अजय सिंह, अशोक सिंह की अगुवाई में राजद कार्यकर्तों ने घूम घूम कर शहर के दुकानदारों को बंद में सहयोग करने की अपील करते हुए दुकान को बंद कराया. दिन के दो बजे तक शहर के लगभग दुकानदारों ने अपनी दुकाने में बंद रखी. वहीं बजार बंद कराने क बाद राजद नेताओं व कार्यकर्ताओं का झूंड मकंदपुर चौक की और बढ़े जहां मंकदपुर चौक पर राजद कार्यकर्ताओं ने एन एच 31 को जाम कर दिया.

एनएच 31 जाम करने की सूचना पर रंगरा बीडीओ मधुकर अनंद स्थल पर पहूंचे जहां उन्होंने राजद नेताओं को उनकी मांगों को सरकार तक पहूंचाने का आश्वासन देते हुए जाम को समाप्त कराया. इस दौरान एन एच 31 पर करीब एक घंटे तक परिचालन पूरी तरह ठप रहा. राजद नेता शैलेश कुमार ने कहा कि बालू गिट्टी के किमतों में वृद्धि होन से आम लोगों पर बोझ डाला गया है.

गरीब लेग घर नहीं बना पा रहे है. उन्होंने कहा कि सरकार की इस बालू गिट्टी की इस नीती के कारण लोगों को बालू गिट्टी समय पर उपलब्ध भी हो पा रहा है. उन्होंने कहा कि अगर बालू गिट्टी के किमतों में वृद्धि हुई है तो गरीब को मिलने वाले आवास योजना की राशि में भी वृद्धि होनी चाहिए. राजद नेता ने कहा कि बहार और केंद्र सरकार में महंगाई आसयामन छू रही है. रोज मर्रा एवं आवश्यक वस्तुओं की किमतों में वृद्धि कर गरीबों का शोषण किया जा रहा है. मौके पर बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता व नेता उपस्थित थे.
