भागलपुर: कुमार गौरव, दुनियाँ के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के बिहार प्रान्त का प्रांतीय अधिवेशन 22 दिसंबर से नवादा के गांधी इंटर विद्यालय में आयोजित है। इसके लिए बुधवार को प्रदीप चौक स्थित स्थानीय कार्यालय हरिया पट्टी भागलपुर में पोस्टर जारी किया गया ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पोस्टर जारी करते हुए प्रदेश कार्यकरिणी परिषद् सदस्य प्रो कामाख्या प्रसाद ने कहा कि अधिवेशन में प्रदेश भर से लगभग पांच हजार कार्यकर्त्ता नवादा पहुंचेंगे। अधिवेशन में लगातार तीन दिनों तक सांगठनिक विषयों पर चर्चा होगी । अधिवेशन के लिए तयारी लगभग पूरी हो चुकी है ।

अधिवेशन में भागलपुर जिले से लगभग 100 कार्यकर्त्ता जायेंगे। मौके पर नगर अध्यक्ष शिवकुमार जिलोका ,प्रो शैलेश्वर प्रसाद, नगरमंत्री कुणाल तिवारी , कार्यालय मंत्री रवि झा, कोषाध्यक्ष नीरज राम , गौरव चौबे, रोहित कुमार , प्रतीक झा,कुस पांडे कुणाल पांडे, ॐ कुमार, जयप्रित मिश्रा,अभिषेक मिश्रा, प्रसन्त झा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
