नवगछिया को बाढ़ के कहर से बचाने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी ले रहे है ताबातोड़ निर्णय -Naugachia News

NEWS

नवगछिया  :- नवगछिया अनुमंडल में विधि व्यवस्था बनाए रखने एवं आगामी आने वाली बाढ के मद्देनजर नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी डॉक्टर आदित्य प्रकाश ने अपने कार्यालय कक्ष में अनुमंडल अंतर्गत पुलिस पदाधिकारियों सहित तमाम प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सीओ की उपस्थिति में बैठक की. बैठक में नवगछिया मुख्य बाजार से लेकर नवगछिया स्टेशन के आसपास विधि व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए नवगछिया प्रखंड विकास पदाधिकारी व नवगछिया थाना अध्यक्ष संजय कुमार सुधांशु को आवश्यक निर्देश दिए। इसके अलावा ब्रह्मेश्वर स्थान मरवा में श्रावणी मेले के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर परिसर एवं विहपुर स्टेशन के आसपास चौकस रहने का निर्देश दिया गया है. साथ ही साथ बिहपुर थानाध्यक्ष, झंडापुर थानाध्यक्ष एवं बीहपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी को मेले में मुस्तैदी के साथ चौकस रहने का निर्देश दिया गया. इसके अतिरिक्त मेला कमेटी के द्वारा मेले के दौरान महिला पुलिस बल की मांग को देखते हुए वहां महिला पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का निर्देश दिया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बाढ को मद्देनजर अनुमंडल अंतर्गत बाढ़ के दौरान अवैध रूप से चलाए जा रहे बिना रजिस्ट्रेशन के नाव एवं उस पर क्षमता से अधिक यात्रियों को ले जा रहे नाविकों पर कारवाई करने का संबंधित थाना अध्यक्ष एवं सीओ को निर्देश दिया गया है. इस दौरान रंगरा सीओ तरुण कुमार केसरी ने कोसी के कटाव से विस्थापित होकर कटिहार बरौनी रेल खंड के किनारे रह रहे कौशकीपुर सहौरा के कुल 84 भूमिहीन लोगों को पर्चा वितरित करते हुए दखल दिलाया गया है.

वहीं दूसरी ओर इस्माइलपुर प्रखंड क्षेत्र में आने वाले आगामी बाढ़ को देखते हुए इस्माइलपुर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार के द्वारा बाढ़ थे. इस्माइलपुर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार के द्वारा बाढ़ के दौरान क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखने एवं पेट्रोलिंग के लिए अलग से नाव की मांग की गई.

वही नदी थाने में भी शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था की मांग की गई. खासकर श्रावणी मेले के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में सड़क पर चलने वाले अवैध रूप से जुगाड़ गाड़ी पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश सभी संबंधित थानाध्यक्ष एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया निर्देश बैठक में मुख्य रुप से नवगछिया एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन , प्रखंड विकास पदाधिकारी रंगरा चौक राकेश कुमार ठाकुर ,नवगछिया प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार रंजन ,खरीक के बीडीओ संतोष कुमार, गोपालपुर की वीडियो रत्ना श्रीवास्तव, के अलावे नवगछिया थानाध्यक्ष संजय कुमार सुधांशु, परबत्ता थानाध्यक्ष संतोष कुमार, रंगरा थानाध्यक्ष ए के आजाद, ढोलबज्जा थाना अध्यक्ष सूचित कुमार, कदवा थाना अध्यक्ष के के भारती, खरीक थाना अध्यक्ष सुदीन राम, गोपालपुर थाना अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, नारायणपुर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश उपस्थित थे.