नवगछिया: चोरों के चंगुल में बाजार, सिनेमा हॉल के मालिक के घर लाखों की चोरी-Naugachia News

NEWS

नवगछिया : नवगछिया शहर में एक बार फिर चोरी शुरू हो गयी है. इसी कड़ी में रविवार को एक और भीषण चोरी की घटना के बारे में जानकारी मिली है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार भीषण चोरी चोरों ने स्थानीय मारवाड़ी धर्मशाला के निकट मोहन चित्र मंदिर नामक पुराने सिनेमा घर के मालिक बिनोद तुलस्यान के घर मे की है. इसका खुलासा रविवार को उस समय हुआ जब गृह स्वामी बिनोद तुलस्यान अपनी पत्नी सहित एक माह बाद दिल्ली में अपने बेटा से मिलकर वापस घर आये तो घर का दरवाजा खोलते ही उनके और उनकी पत्नी के होश उड़ गए. घर से बाहर जाने के पहले उन्होंने अपने घर के सभी छह कमरों में ताला लगा दिया था. सभी सामान ठीक ठाक से रखा था.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लेकिन रविवार की सुबह जैसे ही बाहर से आकर ताला खोल कर देखा कि सभी घर में रखा समान इधर – उधर फेंका मिला और अटैची का ताला खुला हुआ. सभी रूम के सारे समान बिखरे पड़े हुए थे. लगता है चोरों ने आराम से काफी समय लगा कर घर के सारी जगहों को खंगाल कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

मोहन सिनेमा हॉल के मालिक बिनोद तुलस्यान ने बताया कि घर गोदरेज में जेवर था जिसमें की कान का टॉप्स, नाक का, मंगल सुत्र, अंगूठी, कंगन, व अन्य कई महत्वपूर्ण कागजात कुछ नकदी भी था. उन्होंने कहा कि करीब पांच लाख से छ: लाख रुपए की चोरी हुई है. घटना की जानकारी नवगछिया थाना पुलिस को दी गई है. नवगछिया थाना अध्यक्ष संजय कुमार सुधांशु ने कहा कि चोरी के घटना की जानकारी मिली है छानबीन की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा