शराबियों ने मचाया उत्पात भाजयुमों जिलामहामंत्री का फोड़ा डाला सर -Naugachia News

बिहपुर

नारायणपुर- भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार में शराब के नशे में बाईक सवार दो शराबियों ने जमकर उत्पात मचाया तेज रफ्तार से अनियंत्रित बाईक लेकर एक्सलेटर झाड़ते हुए हर गली व मुहल्ले में हंगामा करते हुए गुजरा लेकिन लोग मूकदर्शक होकर देखते रहे व सरकार व प्रशासन को कोसते रहे लगभग नौ बजे रात्रि मसुदन चाय दुकान के सामने भाजयुमो जिलामहामंत्री सोनु कुमार ने बोल दिया कौन पागल है कि लेनी का देनी पड़ गया

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

फिर बाईक रोककर पीटना शुरू कर दिया दौड़ कर घर की और भागा जहाँ शराबियों ने भद्दी भद्दी गाली देते हुए सर फोड़ कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया व नेतागिरी उताड़ने की चेतावनी दी. वहीं ग्रामीणों ने पुर्व से दोनों के साथ जमीनी बिवाद का मामला बताया.

मौके पर आसपास के ग्रामीणों ने जख्मी भाजपा नेता को इलाज के लिए पीएचसी के डा.आँनंद मोहन के क्लनिक इलाज के लिए पहुंचाया. वहीं थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि सोनु ने मधुरापुर निवासी राजकुमार शर्मा उर्फ फकीर शर्मा, सुरेश शर्मा के विरुद्ध आवेदन दिया है जाँचोपरांत कार्यवाई की जाएगी शराबी व उच्चकौं के विरुद्ध सख्ती से कानूनी कार्यवाही की जाएगी.