पटना : चार दिनों से मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है। हर दिन हो रही बारिश से अधिकतम तापमान लुढ़ककर 33 डिग्री और न्यूनतम 24.7 डिग्री के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो नौ जून तक मध्यम व भारी बारिश के आसार हैं। आठ और नौ जून को भारी बारिश की संभावना है। इससे पहले तक मध्यम बारिश की संभावना है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मौसम वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मानसून का असर दिखने लगा है, लेकिन जितने दवाब के साथ मानसून आना चाहिए, वैसा नहीं आ पा रहा है। पुरबा हवा के कारण भी तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। वहीं, डॉ. आरपी जयसवाल ने बताया कि बारिश में नहाने से त्वचा संबंधित बीमारी और सर्दी-जुकाम, बुखार भी हो सकता है।

इसलिए संभलकर रहने की जरूरत है। बादल घिरते ही बत्ती गुल भागलपुर। आसमान में बादल घिरते ही मंगलवार को फिर बिजली काट दी गई। दोपहर तीन बजे मोजाहिदपुर पीएसएस, नाथनगर, सीएस, बरारी जैसे सब स्टेशन से जुड़े इलाकों में बिजली कट गई। इसके बाद शाम चार बजे आई और उसके बाद भी ट्रिपिंग होती रही। लालकोठी, परबत्ती, तातारपुर, भीखनपुर, मुंदीचक जैसे इलाकों में दोपहर से शाम तक बिजली कटी रही। शाम छह बजे से नाथनगर पीएसएस के इलाकों में करीब 10 बार ट्रिपिंग हुई।

