भागलपुर : सैंडिस कंपाउंड से मोबाइल चुरा भाग रहा युवक धराया

भागलपुर / पटना

सैंडिस कंपाउंड से मंगलवार दोपहर को मोबाइल चोरी कर भाग रहे एक युवक को इशाकचक पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ाए युवक के पास चोरी की मोबाइल भी बरामद हुई है। युवक नाम फिरोज है, जो धुनिया टोला, इशाकचक का रहने वाला है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने बताया कि जिसकी मोबाइल चोरी हुई है, उसने अभी तक थाने को सूचना नहीं दी है। एक युवक सैंडिस कंपाउंड के चबूतरे पर बैठकर जूता पहन रहा था, वहीं बगल में उसने अपनी मोबाइल रखी थी।

तभी फिरोज ने उसे चुराया और भागने लगा। लोगों ने फिरोज के एक साथी को पकड़ लिया। उसी दौरान इशाकचक थानेदार राम एकबाल प्रसाद यादव गुजर रहे थे, जिन्होंने फिरोज के साथी को पकड़ लिया। साथी ने बताया कि मोबाइल फिरोज के पास है। पुलिस ने फिरोज को गिरफ्तार कर मोबाइल भी बरामद कर लिया।