होश में रहिए ये नवगछिया की बेटियां है -Naugachia News

खेल

नवगछिया : नवगछिया की बेटियों ने एक बार फिर कमाल कर दिया है. गोपालगंज में आयोजित स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता में नवगछिया के दो बेटियों ने पदक हासिल किया है. कोई इस गफलत में ना रहे कि नवगछिया की बेटियां कमजोर हैं. युवा एवं खेल विभाग बिहार सरकार द्वारा आयोजित बिहार राज्य विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भागलपुर ताईक्वांडो टीम ने 1 स्वर्ण पदक एक रजत पदक और एक कांस्य पदक जीता कर भागलपुर व नवगछिया का नाम रौशन किया है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मालूम हो कि यह प्रतियोगिता 12 से 14 अक्टूबर तक गोपालगंज में आयोजित की गई थी. इंटर हाईस्कूल नवगछिया के छात्र प्रिंस कुमार राज ने स्वर्ण पदक, मध्य विद्यालय मनियामोर की छात्रा जीनी खातून ने रजत पदक एवं हाई स्कूल लत्तीपाकड़ धराहरा की छात्रा खुशबू कुमारी ने कांस्य पदक प्राप्त किया है.

ताइक्वांडो खिलाड़ियों द्वारा पदक जीतने पर जिला खेल पदाधिकारी प्रमोद कुमार यादव, जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष आर पी राकेश, महासचिव घनश्याम प्रसाद, डीपीएस के कोच फाइटर जेम्स, बालकृष्ण पंसारी, डॉक्टर अनंत विक्रम, बाल भारती के खेल शिक्षक विकास कुमार पांडेय, गुलाम मुस्तफा, मोहम्मद नाजिम, मोनी कुमारी, राजेश मिश्रा आदि ने बधाई दी है.