नवगछिया : ताइक्वांडो ने मनाया चिल्ड्रंस डे.. बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन

खेल

नवगछिया : नवगछिया एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र में ताइक्वांडो प्रशिक्षक सह अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर के नेतृत्व में बाल दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार साहू और अरविन्द कुमार आनंद ने लोगों को संबोधित किया। समाजसेवी रामसेवक भगत, अभिषेक चौधरी, दिलीप गुप्ता, बैंक पदाधिकारी नेहा सिंह, संजय यादव, सुबोध मंडल, सोनी देवी आदि मौजूद थे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया। निज संवाददाता। भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में मार्शल आर्ट ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन रविवार को ताइक्वांडो हॉल नवगछिया में किया गया। टेस्ट के मुख्य निर्णायक घनश्याम प्रसाद ( राष्ट्रीय रेफरी) थे। इस अवसर पर ताइक्वांडो कोच जेम्स, मो. नाजिम, अमित कुमार, आदि उपस्थित थे।

जिला संघ के महासचिव घनश्याम प्रसाद ने बताया कि टेस्ट में उतीर्ण खिलाड़ियों को बिहार ताइक्वांडो संघ के द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। उतीर्ण खिलाड़ियों में रेड बेल्ट में हरिओम कुमार, ग्रीन वन बेल्ट में भूपेन्द कुमार, अभिराम जबकि येलो बेल्ट में देवांश गुप्ता, श्वेता भारती, गीताक्षी राय, तन्मय वर्मा शामिल हैं।