नवगछिया : भाजपा नेता का लाइसेंसी पिस्टल चोरी, तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में

सूचना/खबरे

नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी भाजपा नेता नितेन्द्र सिंह उर्फ गुलाबी सिंह का लाइसेंसी पिस्टल उनके घर से चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है।चोरी की घटना को लेकर गुलाबी सिह के द्वारा गोपालपुर थाना में अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह सुबह गुलाबी सिह को घर से कहीं जाना था ।वह तैयार हो कर घर से निकलने लगें तो पिस्टल भी ढूंढने लगे जहां पर वह रखतें थे। लेकिन पिस्टल वहां पर नहीं मिला। जिसको लेकर परिजनों को भी पूछा लेकिन किसी ने कुछ नही बताया।

घटना के बाद घर में खलबली मच गया। तत्काल इसकी सूचना गोपालपुर पुलिस को दिया।इस पिस्टल चोरी को लेकर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।फिलहाल तीन संदिग्ध लोगों को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया है। मामले का जल्द ही खुलासा कर दिया जायेगा।