पीड़ित के घर में लटका है ताला, ग्रामीण बोलने से कर रहे परहेज -Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव में शुक्रवार को देर रात दादा पोतो को आग के हवाले कर दिये जाने की घटना के aबाद गांव की स्थिति काफी संवेदनशील है. हर कोई अपने में घटना का जिक्र तो कर रहा है लेकिन जब ग्रामीणों से पत्रकारों ने घटना के संदर्भ में सवाल किया तो ग्रामीण कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुए.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्थानीय लोगों ने बस इतना ही कहा कि जब वे लोग अपने अपने घरों में सो रहे थे तो एका एक हो हल्ला हुआ. वे लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि आग जल रही थी और घर वाले आग को बुझाने का प्रयास कर रहे थे.

किसने दादा पोते को आग के हवाले किया, क्यों क्या, इस संदर्भ में वे लोग कुछ भी नहीं जानते हैं. इधर पीड़ित परिवार का कोई भी सदस्य घर में नहीं था. घर में ताला लटक रहा था. ग्रामीणों ने बताया कि सभी अस्पताल में हैं.