नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के उजानी में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में दोनों पक्षों से दो दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दोनों घायलों का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं एक पक्ष से घायल अमीना खातून नवगछिया थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है. जिसमें 15 लोगों को नामजद किया है. पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए
जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट
दोनो पक्षों से प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार

मो रिजवान पिता रुस्तम को गिरफ्तार कर लिया है. दूसरे पक्ष के जवाहर ततमा ने भी केस दर्ज कराई है. नवगछिया थानाध्यक्ष संजय कुमार सुधंशु ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
