नवगछिया बाजार में शराब पीकर उपद्रव कर रहा युवक गिरफ्तार -Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के नवगछिया बाजार में शराब पीकर उपद्रव कर रहे युवक को मंगलवार की देर शाम नवगछिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक नवगछिया थाना क्षेत्र के रसलपुर निवासी जयकांत यादव के पुत्र रूपेश कुमार है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार युवक शराब के नशे में बाजार में हुड़दंग मचा रहा था. जिस कारण राहगीरों को काफी परेशानी हो रही थी.

वहीं नवगछिया थानाध्यक्ष संजय कुमार सुधंशु ने बताया कि शराब पीकर उपद्रव करने के मामले में नवगछिया थाना कांड संख्या 37/18 दर्ज करते हुए गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.