मूल्यांकन परीक्षा के लिए प्रश्न उत्तर पुस्तिका पहुंचा बीआरसी

सूचना/खबरे

images20

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया: आगामी 26 अक्टूबर से 29 अक्टूबर के बीच प्रारंभिक विद्यालयों में होने वाले मूल्यांकन हेतु प्रश्न पत्र सह उत्तर पुस्तिका आज बीआरसी कार्यालय पहुंच गया है. वरीय साधनसेवी बीआरसी रंगरा चौक श्री मुकेश मंडल ने कहा कि 24 अक्टूबर को सभी विद्यालयों के विद्यालय प्रधान की बैठक बीआरसी में रखकर उन्हें मूल्यांकन से संबंधित दिशा निर्देशों से अवगत कराते हुए उसी दिन प्रश्नपत्र सह उत्तर पुस्तिका उपलब्ध करा दिया जाएगा. ज्ञात हो कि विगत 13 जुलाई 2016 से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का पद रिक्त है बीच में सनहौला प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को अतिरिक्त प्रभार के रूप में रंगरा चौक आवंटित किया गया था परंतु वह आदेश भी निरस्त हो गया कल नियमित शिक्षकों को प्रोन्नति दी गई जिसमे प्रखंड के दो संकुल समन्वयक प्रोन्नति के फलस्वरुप चले गए ऐसी स्थिति में कार्य करने में कठिनाई हो रही है. बीआरपी मुकेश मंडल ने कहा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का पद रिक्त बीआरपी के दो पद रिक्त चार संकुलों में मात्र एक संकुल समन्वयक कार्यरत एक मनोनीत है जिन्हें वापस स्कूल भेजने का निर्देश प्राप्त है. ऐसी स्थिति में दो महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित होने की संभावना है पहला बच्चों का मूल्यांकन दूसरा शिक्षकों का रेशनलाइजेशन बावजूद इसके हमारी यह कोशिश है. कोई भी कार्य प्रभावित नहीं हो.