नारायणपुर। प्रखंड के नवटोलिया गांव से सोमवार की सुबह भवानीपुर पुलिस ने कमरे में बंद शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भवानीपुर अपर थानाध्यक्ष मुलायम यादव ने बताया कि रविवार की देर रात ग्रामीण के सूचना पर नवटोलिया गांव के प्रमोद मंडल की पत्नी का चार दिन से कमरे में शव पङा है।
जब वहां पहुंचकर देखा तो शव पङा मिला। जिसका सूचना मिलने पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजन भाई बलराम राय ने बताया कि मेरी बहन को प्रताड़ित कर हत्या किया है। जिसमें दो पुत्री व एक पुत्र है। पुत्र टुक टुक ने मुखाग्नि दिया है। मंगलवार को भवानीपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया जाएगा।

