माँ के डाँट पर बेटी घर से भागी, नवगछिया थाना में सनहा दर्ज-Naugachia News

कदवा

नवगछिया: नवगछिया थाना क्षेत्र के जमुनिया निवासी रानी देवी ने नवगछिया थाना में सनहा दर्ज कराते हुए अपनी बड़ी बेटी स्वीटी कुमारी के घर से भागने को लेकर आवेदन दिया है. अपने आवेदन में उसने बताया कि उसे दो बेटी है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बड़ी बेटी निशा कुमारी 10 वर्ष और दूसरी स्वीटी कुमारी आठ वर्ष है. दोनों आपस में झगड़ा कर रही थी तभी दोनों को डांट फटकार लगाया तो बड़ी बेटी बोली कि अगर हमें डाटोगी तो हम घर छोड़कर भाग जाएंगे.

यह सुनकर मैं बोली की तुम कहाँ भागोगी वहां पहुचकर पिटाई करूंगी. इसके बाद निशा कुमारी घर से निकल गयी, देर शाम तक घर नहीं पहुचने पर माँ रानी देवी ने नवगछिया थाना में सनहा दर्ज करवाया है.