नवगछिया : गंगा नदी में डूबने से 10 वर्षीय अमृत कुमार की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार मृतक अमृत परवत्ता थाना अंतर्गत के कनकीटोला निवासी रसीक मंडल के पुत्र के रूप में पहचान हुई. ग्रामीणों ने बताया कि अमृत कुमार दोपहर में घर से निकल कर कनकीटोला गंगा घाट में अपने कुछ साथियों के साथ स्नान करने गया हुआ था. स्नान करने के क्रम में अमृत का पैर फिसल जाने के बाद वह नदी के गहरे पानी में चला गया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!फिर उसकी डूबने से मौत हो गई. घाट पर स्थानीय लोगों ने अमृत कुमार के शव को निकालने लगे देर शाम तक शव को निकालने के बाद परिजनों ने परवत्ता थाना पुलिस को सूचना दि. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में मृतक अमृत का पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेजा

अमृत के मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया और अमृत के घर में भी रो रो कर बुरा हाल हो गया है जानकारी के अनुसार अमृत अपने परिवार में सबसे छोटा लड़का था. रसीक मंडल मजदूरी कर के अपना जीवन यापन करते हैं.
