NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की पहल, अस्पताल के लिए मांगी गई अतिरिक्त जमीन

नवगछिया | रंगरा प्रखंड में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए कवायद शुरू हो गई है। सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने अपर समाहर्ता (राजस्व) को पत्र लिखकर रंगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए अतिरिक्त सरकारी भूमि उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वर्तमान में रंगरा अस्पताल मात्र 41 डिसमिल जमीन में संचालित हो रहा है, जो बढ़ती जरूरतों के हिसाब से काफी कम है। रंगरा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर सिविल सर्जन ने बताया कि अस्पताल में नई इकाइयों की स्थापना और वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह नहीं है।

उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल परिसर के उत्तर और दक्षिण दिशा में सरकारी जमीन उपलब्ध है, जिसे स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए उपयोग में लाया जा सकता है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है