
गोपालपुर : भागलपुर के सांसद सह युवा राजद के राष्टीय अध्यक्ष शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने इस्माइलपुर-बिंद टोली तटबंध मे गंगा नदी द्वारा की जा रही कटाव स्थल का निरीक्षण करने पहुँचे और स्पर सं०-6और 7 के बीच गंगा में विलीन हो गये. बाँध की सि्थती को देखा तथा मौके पर मौजुद कटाव निरोधी कार्यो के संवेदक एवं उनकी टीम से कटाव रोकने हेतु किये जा रहे प्रयासों के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए जल संसाधन विभाग के कैम्प किये हुए अधिकारियों को कार्य के प्रति लगातार चौकसी बरतने का निर्देश दिया. चल रहे कार्यो पर संतोष जताया. उन्हौने कहा कि लापरवाही किसी स्तर पर हो बबरदाश्त नही किया जाएगा. विभाग को पत्र लिखा जाएगा. मौके पर से हीं सांसद ने जलसंसाधन विभाग के मुख्य अभियंता एवं बाढ़ नियंत्रण विशेषज्ञ से भी हो रहे कटाव के सम्बन्ध मे बात किया और उन्हे हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया. शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल आज गोपालपुर में गंगा कटाव से जारी तटबंध को देखने कटाव स्थल पहुचे. सांसद के साथ थे बाढ़ नियंत्रण मामलों के विशेषज्ञ श्री प्रकाश चंद्र सिन्हा एवं श्री उमाशंकर प्रसाद ,मुख्य अभियंत सियाराम पासवान के साथ तटबंध का निरीक्षण किया और आगामी वर्ष कटाव से सुरक्षित करने के विभिन्न उपायों पर चर्चा किया गया. सांसद ने विभाग को निर्देश दिया है कि बोल्डर द्वारा कटाव निरोधी कार्य कराए जाने के लिए प्रारूप तैयार करे. बोल्डर पिचिंग द्वारा कटाव निरोधी कार्य करने के बाद और मजबूत तटबंध हो जयेगा.
सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल ने कहा कि तत्काल कटाव निरोधी कार्य तेजी से जारी है. कटाव नियंत्रण में है अब कटाव रुक गया है. इस लिए चिंता की कोई बात नही है. क्षेत्र के बाढ़ और कटाव को मैंने चुनौती के रूप में लिया है. क्षेत्र को स्थाई रूप से बाढ़ और कटाव से निजात दिलाकर ही दम लेंगे. आगामी शुरू होने वाले लोकसभा सत्र में बाढ़ और कटाव के मुद्दों को उठायेंगे और इन समस्याओ से क्षेत्र को मुक्त करायेंगे. हर साल प्रलयकारी बाढ़ और कटाव से क्षेत्र की जनता त्राहिमाम रहती है. मौके पर इस अवसर पर राजद के जिलाध्यक्ष डा. तिरुपति नाथ यादव, युवा राजद प्रवक्ता अरुण यादव, नंदु यादव, शैलेश यादव, संजय मंडल, मधुसुदन कुमार, प्रमोद चौबे, प्रवीण कुमार, कुमार सौरभ, गोविंद कुमार, कमलाकुंड मुखिया अमर यादव, धर्मेन्द्र यादव, सुमन सिंह, वाल्मीकि मंडल, बिहारी सिंह, राजेश मंडल, श्याम मंडल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.
