नारायणपुर : प्रखंड के मधुरापुर बाजार में शनिवार की रात्रि कचड़ा का कागज जलाने पर दो पक्षों में मारपीट हुआ. जिसमें युवक नरेश पोद्दार गंभीर रूप से धायल हुआ. सूचना मिलने पर मौके पर भवानीपुर पुलिस अनि दयाशंकर राय रात्रि में पीएचसी में इलाज कराया. रविवार को नरेश पोद्दार ने गाँव के सुनील पोद्दार, अमर व आशा देवी के खिलाफ आवेदन दिया. भवानीपुर थानाध्यक्ष सुदीन राम ने कहा कि जाँच कर कारवाई की जाएगी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
