अगर आप रिलायंस JIO के ग्राहक हैं तो ये खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। दरअसल, जियो फ्री अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग पर लगाम लगाने की तैयारी कर रही है. जियो अपने यूजर्स की कॉलिंग की मॉनिटरिंग कर रहा है। अगर कंपनी को लगता है कि आपके जियो नंबर से कोई कमर्शियल एक्टिविटी हो रही है या धोखाधड़ी के लिए जियो नंबर का इस्तेमाल हो रहा है तो कंपनी आपके नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा बंद कर देगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रिलायंस जियो अपने यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के तहत एक दिन में 300 मिनट की फ्री कॉलिंग देगी। मतलब ये जियो से आप दिनभर में 3 घंटे से ज्यादा समय तक ही फ्री में बात कर सकते हैं।

यदि कोई भी यूजर इससे ज्यादा बात करता है कि कंपनी उस नंबर को कमर्शियल की श्रेणी में रख लेगी। इसके बाद संबंधित नंबर पर जियो की फ्री कॉलिंग की सुविधा बंद कर दी जाएगी।
