नारायणपुर – जन्माष्टमी मेला के अवसर पर कृष्ण मंदिर परिसर में सोमवार को दंगल प्रतियोगिता में नाथनगर के रौशन पहलवान विजेता बना. दंगल प्रतियोगिता में मुंगेर टिकापट्टी मुकेश पहलवान, नवगछिया धोबनियां के राणा पहलवान प्रतियोगिता में कशमकश मैच के बीच बरकरार रहा जो मंगलवार को फैसला होगा.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दंगल प्रतियोगिता में खगड़िया, मधेपुरा, नवगछिया, सुल्तानगंज, भागलपुर, बांका, बेगूसराय, पुर्णिया के पहलवानों ने जलवा दिखाया. दंगल प्रतियोगिता में मैच देखने को लेकर खेल प्रेमी सीमांत क्षेत्र सहित दुर दराज के लोगों की खासी भीड़ जुटे रहे.


निर्णायक की भूमिका में प्रमुख प्रतिनिधि मंटु यादव ,रेफरी सुधीर यादव व बाबुलाल मंडल के द्वारा की गई. मौके पर मुखिया नरेंद्र कुमार, पप्पू, गब्बर, अतुल सहित मेला कमिटी एवं ग्रामीण मौजूद थे.
