घूर तापने के क्रम में बात-बात मे मारी गोली, हालत गंभीर मायागंज रेफर-Nauagchia News

Crime Reoprts

खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर महीना बहियार में घूर तापने के क्रम में हुई गोलीबारी में तुलसीपुर के अशोक मंडल गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. गोली अशोक मंडल के हाथ में लगी है. घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद अन्य लोगों द्वारा बीच-बचाव किए जाने पर मौके से अपराधी भाग गए. उसके बाद परिजनों ने घायल अशोक मंडल को इलाज के लिए खरीक पीएचसी लाया. खरीक पीएचसी में अशोक मंडल का प्राथमिक उपचार किया गया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसके बाद उसकी स्थिति को गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया. देर रात समाचार लिखे जाने तक जानकारी मिली है कि अशोक मंडल की जान खतरे से बाहर है. खरीक थाना अध्यक्ष सुदीन राम ने जानकारी देते हुए कहा कि मामले में अशोक मंडल का बयान लेने का प्रयास किया जा रहा है उनके बयान के आधार पर ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

जानकारी मिली है कि अशोक मंडल को जमीन विवाद में गोली मारी गई है. परिजनों ने तुलसीपुर गांव के ही गोनू कुमार पर गोली चलाने का आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि अशोक मंडल पूर्व में गोनू कुमार का बटाईदार था. जमीन संबंधी मामले में ही दोनों के बीच कुछ दिन दिनों से विवाद चल रहा था. इसी विवाद के कारण अशोक मंडल पर जानलेवा हमला किया गया. खरीक पुलिस ने बताया कि मामले में जो भी दोषी है उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.