नवगछिया : टीएन यादव के बस पर चली गो’ली, पीटकर ड्राइवर सहित 3 को किया जख्मी -Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया : एनएच 31 पर देर शाम भागलपुर से नवगछिया आ रही बीआरए-312 5 बस को रोककर दबंगों ने बस पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। बस चालक दिलीप यादव, खलासी अंगद यादव, मंजेश यादव व विकास यादव की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के बाद बस में सवार सभी सवारी भाग खड़े हुए। घटना के बाद जान बचाकर चालक थाने पहुंचा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया कि इसमें चार लोगो को आरोपी बनाया गया है बस पर गोलीबारी कर मारपीट की है। घटना के बाद पुलिस को बस से एक खोखा बरामद कियाहै। घायलों का इलाज अनुमंडल अस्पताल में कराया गया। सूचना पर थाना पहुंचे नगर उपाध्यक्ष अभिषेक रमन उर्फ टीएन यादव ने जानकारी ली। बताया कि शनिवार को चारों ने बस नहीं चलाने की धमकी दी थी।

चारों आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है आरोपियों की धमकी देते हुए वीडियो पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। नवगछिया थाना प्रभारी राजकुमार कुशवाहा ने बताया कि मामला बस के टाइमिंग को लेकर हुए विवाद से जुड़ा है। पुलिस जांच कर रही है। गाड़ी से खाली खोखा बरामद किया गया है।