बिहपुर। सोमवार को झारखंड के साहेबगंज से खगड़िया जिले के करूआमोड़ महेशखूंट जा रहे गिट्टी लदे हाइवा का अगला पहिया पंक्चर हो जाने के कारण झंडापुर एनएच 31 पर चोरहर ढाला के समीप पलट गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिससे एक गाय का बच्चा मर गया। वहीं चालक अली शेख एवं उपचालक गुफरान को हल्की-फुल्की चोट आई। इस दुर्घटना की सूचना लोगों ने झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आगे की कर्रवाई में जुट गई।
