नवगछिया : वर्चस्व को लेकर भवनपुरा में दो गुट के बीच चली 50 राउंड गोली.. मछली विक्रेता का सिर फोड़ा

Crime Reoprts

कुख्यात सिंटू यादव और मनोज सिंह के गिराेह में शुक्रवार रात खरीक के नया टोला भवनपुरा गांव में जमकर गोलीबारी हुई। ग्रामीणों की माने तो दोनों ओर से करीब 50 राउंड गोली चली। इसमें सिंटू यादव गिरोह के गौरव यादव के पैर में गोली लगी है। वह दो आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार है। गिरफ्तारी के डर से वह चोरी-छिपे एक निजी क्लीनिक में इलाज करा रहा है। इस सूचना पर जब तक खरीक थानेदार पंकज कुमार बल समेत पहुंचे। तब तक सभी फरार हो गए। थानेदार ने बताया, अब तक किसी ने आवेदन नहीं दिया है। हालांकि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस जख्मी गौरव की तलाश कर रही है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मछली विक्रेता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

शुक्रवार रात गोलीबारी करने के बाद शनिवार सुबह बदमाश सिंटू ने अपने गांव के ही मछली विक्रेता ललन मंडल का हथियार के बट से सिर फोड़ दिया। उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। इस सूचना पर नदी और खरीक थाने की पुलिस ने उसे पीएचसी पहुंचाया। यहां उसकी गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में जख्मी विक्रेता ललन ने नदी थाने में सिंटू समेत उसके साथियों पर एफआईआर दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि विपक्षी गुट मनोज सिंह की जाति से है। इसलिए सिंटू ने उससे मारपीट की।

लूट, रंगदारी, गोलीबारी के केस में फरार है सिंटू

भवनपुरा के कुख्यात सिंटू यादव पर खरीक थाने में लूट, रंगदारी, गोलीबारी के कई मामले दर्ज हैं। वह सभी मामलों में लंबे समय से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है, लेकिन वह लगातार अपराध कर पुलिस को चुनौती दे रहा है। 25 दिसंबर को दोनों बदमाशों के घर की कुर्की भी हो चुकी है। शुक्रवार को भी दिन में उसने शराब के नशे में एनएच-31 पर हथियार लहराते हुए हंगामा किया था।

इनपुट:भास्कर