नवगछिया : शारब पीकर महिला के साथ छेड़खानी कर रहे व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार

Crime Reoprts

रंगरा – रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के सधुवा चापर गांव में शारब पीकर एक महिला के साथ छेड़खानी कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना की बाबत रंगरा थाने में एक प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है. गिरफ्तार आरोपी गांव का ही 50 वर्षीय अरुण सिंह है. महिला ने लिखित आवेदन देकर कहा है कि वह अपने घर के पास ही बकरी को चारा दे रही थी.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी क्रम में शराब के नशे में धुत होकर अरुण सिंह वहां पर आया और गलत नियत से उसका हाथ पकड़ने लगा. महिला ने कहा कि उसने हाथ को झटक कर हल्ला करने लगी और भागकर सड़क की तरफ चली आई. हो हल्ला सुनकर मौके पर पुलिस और कई ग्रामीण पहुंच गए.

फिर ग्रामीणों के सहयोग से ही आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. रंगरा के थाना अध्यक्ष माहताब खान ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है तो दूसरी तरफ गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.