घर में घुस कर मारपीट कर छ: बोड़ो गेहूँ लूटा-Naugachia News

गोपालपुर

नवगछिया  :- नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना अंतर्गत गोपालपुर निवासी गीता देवी पति सदानन्द दास ने सोमवार को नवगछिया पुलिस अधिक्षक को एक आवेदन दिया. जिसमे गीता देवी ने अपने आवेदन में कहा कि सोमवार की सुबह करीब 7 बजे के आसपास में पड़ोसी राजू दास, कमला दास पिता अरविन्द दास , सविता देवी पति अरविन्द दास, जबरन मेरे घर में घुस गया और जब हमने इसका विरोध किया तो मेरे परिवार के लोगों को मारने पीटने लगा और मेरे घर में रखे छ: बोड़ा गेहूँ लूट कर चले गया. गेहूँ का बोरा नहीं लेजाने के लिए मना किए तो वे सभी लोग फीर मेर परिवार के साथ मारपीट करने लगा. गिता देवी ने अपने आवेदन में बताई की इन सभी व्यक्तियों को के द्वारा कई बार ऐसे घटनाओं का अंजाम दिया गया है. यह मामला 28 11 16 से लगातार चल रहा है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इन सभी व्यक्ति के साथ अपराधियों को भी लाया जाता है. इसके बाद हम सभी लोगों के साथ मारपीट कर घटनाओं को अंजाम दिया जाता है. इस मामले की कई बार आवेदन गोपालपुर पुलिस को भी दिया गया है. मगर गोपालपुर पुलिस द्वारा डॉट कर भगा दिया जाता है. पुलिस अधीक्षक के द्वारा घटना को लेकर उचित कार्यवाही करने को आदेश गोपालपुर पुलिस को दिया गया था मगर इसके बावजूद भी स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. लेकिन लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के यहां शिकायत दाखिल होने पर गोपालपुर थाना कांड संख्या 242 / 16 को लाचार होकर जमानतीय धाराओं में दर्ज कर आरोप पत्र समर्पित किया गया स्थानीय पुलिस के द्वारा कार्यवाही नहीं करने के कारण वह लोग मेरे नेता मेरे परिवार के साथ मर्जी मुताबिक अपराधिक घटनाओं को लगातार घटित कर रहे हैं. मालूम हो की इन सभी मामलों को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को विवेक लिखित घटनाओं की जानकारी दी गई है. नगर पुलिस की मिलीभगत के कारण मैं और मेरे परिवार सभी दिवस और लाचार हैं. अत्यंत दुख के साथ पुलिस अधीक्षक महोदय से न्याय की आशा के साथ जान की रक्षा के निवेदन करती हूं.