नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगरा में शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रहे पियक्कड़ को गुप्त सूचना के आधार पर पहुंची रंगरा थाना पुलिस ने धर दबोचा. शराब के नशे में पकड़े गये युवक की पहचान रंगरा गांव के ही शिवचरण मंडल के 30 वर्षीय पुत्र विनोद मंडल के रूप में की गई है. मिली जानकारी अनुसार गिरफ्तार युवक द्वारा शराब पीकर आए दिन अपने टोले हंगामा करते रहता था.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!साथ ही साथ आज किसी बात को लेकर शराब के नशे में अपने छोटे भाई की पत्नी से उलझ गया और गाली गलौज करने लगा. टोले के लोगों के द्वारा लाख समझाने के बावजूद भी उसने नहीं माना.

अंत में युवक के द्वारा हंगामे से अजिज होकर उनके ही सगे छोटे भाई की पत्नी सीता देवी ने इसकी सूचना रंगरा थाना अध्यक्ष कौशल कुमार को दी. सूचना मिलते ही रंगरा थाना अध्यक्ष कौशल कुमार अपने दल बल के साथ युवक के घर के समीप पहुंचकर नशे की हालत में हंगामा कर रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया. इस बाबत युवक के विरुद्ध सीता देवी ने रंगरा थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है.
